कोरबा: युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला लड़का, स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

              कोरबा: जिले में गुरुवार को एक बच्चे की मां को आपत्तिजनक हालत में युवक के साथ देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि पति मजदूरी के लिए बाहर जाता है। कभी-कभी बच्चे को भी साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की हरकतों से बस्ती का माहौल लगातार खराब हो रहा है और उसके बिहेवियर से उसका पति भी परेशान है।

              वहीं, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

              आपत्तिजनक हालत में युवक और महिला को साथ देखा गया।

              आपत्तिजनक हालत में युवक और महिला को साथ देखा गया।

              स्थानीय लोग बोले- अक्सर आता था युवक

              गुरुवार को बाइक सवार युवक महिला के घर पहुंचा। कुछ देर बाद एक शख्स मोबाइल का कैमरा चालू कर महिला के घर की ओर बढ़ा। इस दौरान कमरे में महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद बाकी स्थानीय लोग हंगामा मचाते हुए मौके पहुंचे, जिसके बाद युवक फरार हो गया।

              लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।

              लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो युवक बाइक छोड़कर भाग निकला।

              विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट का आरोप

              लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। विरोध करने पर महिला गाली-गलौज, मारपीट पर उतर आती है। इसी कारण बस्ती के लोग उसे यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इलाके में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

              पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

              लोगों ने पुलिस से मांग की है कि फरार युवक, महिला दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। पुलिस ने मौके से फरार युवक की बाइक बरामद की है। नंबर के आधार पर युवक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नारायणपुर में टसर रेशम ने बदली आदिवासियों की तकदीर

                              पलायन रोककर घर-आँगन में आ रही खुशहालीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories