KORBA : वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत जोगियाडेरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पार्षद नरेंद्र देवांगन ने जताया शोक

              कोरबा (BCC NEWS 24): वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत आने वाले जोगिया डेरा  भवानी मंदिर क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से श्रीमती सविता मांझी पति अजय मांझी नामक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कविता जी रोजमर्रा के कार्यों में लगी हुई थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, पर तब तक देर हो चुकी थी।

              घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड प्रतिनिधि श्री देवांगन जी ने मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी और आश्वस्त किया कि प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद दिलाई जाएगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories