कोरबा : घोड़े के हमले में महिला की मौत, पति ने जैसे-तैसे बचाई अपनी जान, भाई की शादी में शामिल होने आई थी

              कोरबा: जिले के नेहरू नगर में घोड़े के हमले में महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने के बाद घर वापस जा रही थी, इस दौरान घोड़े ने उस पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रामवती बरमकेला से नेहरू नगर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के बाद महिला अपने परिजनों के साथ बालको बस स्टैंड के पास जा रही थी। इसी दौरान घोड़े ने महिला को जोरदार लात मार दी। घोड़े के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई।

              जिला अस्पताल चौकी में परिजन।

              जिला अस्पताल चौकी में परिजन।

              बस स्टैंड के लिए निकले थे पति-पत्नी

              मृतका के पति देवीनंद ने बताया कि उसके साले की शादी बालको में थी। कुछ दिन पहले पति-पत्नी दोनों बरमकेला से कोरबा के बालको नेहरू नगर में आए थे। मंगलवार को वो अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बालको से अपने घर बरमकेला जाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। इसी दौरान दो घोड़े तेजी से उनकी तरफ दौड़ते हुए आए और सीधे उन पर हमला कर दिया।

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने परिजनों का बयान दर्ज किया।

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने परिजनों का बयान दर्ज किया।

              घोड़े के हमले में महिला हो गई थी गंभीर रूप से घायल

              देवीनंद ने बताया कि वो तो जैसे-तैसे वहां से भागने में कामयाब हो गया, लेकिन पत्नी रामवती को घोड़े ने जोरदार लात मार दी, जिससे वो जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी घोड़े ने हमला करना जारी रखा, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

              महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

              मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घोड़ों को भगाया। घटना के बाद उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई थी। लोगों ने घटना की सूचना डायल 108 को दी। महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories