KORBA: निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

              KORBA: कोरबा में पाली थाना के पीछे निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान पंचराम रोहिदास (40साल) के तौर पर हुई है। जो सैला नगर पंचायत का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक पाली के वार्ड क्रमांक 5 में मकान बनाने का काम चल रहा था।

              मकान के तीसरी मंजिल पर करीब 35 फीट की ऊंचाई पर पंचराम रोहिदास, आत्मा राम और मंगल सिंह नानपुलाली ये तीनों काम कर रहे थे। इसी दौरान पंचराम रोहिदास का पैर फिसल गया और वो सीधे जमीन पर जा गिरा। इस हादसे में पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई।

              घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद मृतक के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

              इसी मकान के नीचे गिरने से हुई मजदूर की मौत।

              इसी मकान के नीचे गिरने से हुई मजदूर की मौत।

              बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूर से काम करवाया जा रहा था इसी कारण मजदूर की जान गई थी। इधर परिजनों का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस मामले में पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : PLFS कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories