कोरबा: प्रशांति वृद्धा आश्रम में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस…

          कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार श्री डीएल कटकवार अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के सामंजस्य से प्रशांति वृद्धा आश्रम एवं समस्त तालुका स्तर पर विभिन्न स्थानों पर पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर ने आम जनों को स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित करने स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने एवं स्वस्थ जीवन हेतु सुधार करने हेतु प्रेरित करते हुए विभिन्न विधिक जानकारी जैसे नेशनल लोक अदालत, नालसा फ्री हेल्पलाइन 15100, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, पोक्सो अधिनियम आदि की जानकारी प्रदान की गई।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories