KORBA : 24 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

              • महिला नसबंदी हेतु दो हजार तथा पुरूष नसबंदी हेतु तीन हजार रूपए दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में परिवार नियोजन  के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जून से 24 जुलाई 2024 तक विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तीन भागों में बांटा गया है। प्रारंभिक चरण में पखवाड़ा के सुचारू रोल आउट सुनिश्चित करने की तैयारियों पर ध्यान केन्द्रीत किया जाना है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विषेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के महत्व के बारे में  जनता को जागरूक किया जाएगा तथा समस्त स्थानों पर कमोडिटी की उपलब्धता, सेवाओं की उपलब्धता , प्रशिक्षण इत्यादि की व्यवस्था सुनिष्चित किया जाएगा। 27 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक लक्ष्य दंपती पखवाड़े में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, तथा मितानिनों के द्वारा जागरूकता हेतु सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य जन्म अंतराल, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता एवं गर्भपात उपरांत परिवार नियोजन, तथा परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक की जानकारी दी जाएगी। 11 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े में लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन, जिला चिकित्सालय तथा विकासखण्डों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

              मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को इस पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निःषुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्सन , कॉपर टी जैसी सुविधाए शामिल हैं। नसबंदी  उपरांत  हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु रू. 2000  तथा पुरूष नसबंदी हेतु रूपये 3000 प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपील की है कि अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई साधन का उपयोग करें जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् : द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा...

                              रायपुर : सूखे बोरवेल से थम गई थी नल-जल योजना

                              अब दो नए कुएं बुझाएंगे चरखा पारा की प्यासरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories