
- महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों ने की मॉं विद्यादायनी की पूजा अर्चना।
कोरबा (BCC NEWS 24): बसंत पंचमी के परम पावन अवसर पर गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैण्ड स्थित नगर पालिक निगम कोरबा की लाईब्रेरी में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद सहित निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना की तथा विद्या की देवी मॉं सरस्वती से नगर की सुख, शांति, अमनचैन व विद्या ज्ञान के प्रकाश का वरदान मांगा।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गीतांजलि भवन में संचालित लाईब्रेरी सार्वजनिक वाचनालय में मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने पूरी भक्ति भावना के साथ विद्यादायनी मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद धरम निर्मले व दिनेश सोनी, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, पूर्व एल्डरमेन सनददास दीवान, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, सहायक लेखाधिकारी प्रदीप सिकदर, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, विनोद सिन्हा, जितेन्द्र तिवारी, सहायक कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे, उत्तम साहू, शांतिलाल सोनी, सरस देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक गिरवर विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक अरविंद सिंह, लक्खूप्रसाद रस्तोगी, भूपेन्द्र, कृष्णा महंत, रामखिलावन साहू, विकास टण्डन, गुलाब सिंह, लक्ष्मीनारायण कंवर, संजय भास्कर आदि के साथ अन्य लोगों ने मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना की।

(Bureau Chief, Korba)




