Tuesday, February 10, 2026

            KORBA : जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

            • सभी नगरीय निकायों, जनपदों, ग्राम पंचायतों में किया गया योगाभ्यास

            कोरबा (BCC NEWS 24): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सभी नगरीय निकायों, विकासखण्डों, जनपद स्तरों एवं ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।

            मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों सहित छात्रों ने किया योगाभ्यास

            स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ के के सहारे के सानिध्य में अस्पताल अधीक्षक डॉ गोपाल कंवर, डिप्टी अस्पताल डॉ दुर्गा शंकर पटेल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में  योग विशेषज्ञ श्रीमती अंजू शर्मा एवं उनके दल द्वारा चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

                          ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया...

                          रायपुर: जल जीवन मिशन: सोहागपुर में हर घर नल से पहुंचा जल

                          40 किलो लीटर के उच्च स्तरीय जलागार और 140...

                          रायपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

                          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412...

                          कोरबा: ग्राम पंचायतों में लगेगा कृषि चौपाल, किसानों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

                          स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से एनसीडी, सिकलसेल, डायबिटीज की...

                          Related Articles

                          Popular Categories