KORBA: आपका एक वोट.. देगा हर समस्या को चोट… सही चुनिए अच्छा चुनिए – सरोज पांडेय

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा क्षेत्र के पाली- तानाखार विधानसभा के पोड़ी मंडल के ग्राम तानाखार, कोंकोना, पचरा और पसान में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी और आप सबकी भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश को विकास के अग्रणी शिखर तक पहुंचाने का काम किया है ।

              भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा है उसकी पूरी होने की गारंटी की गारंटी है. आप मोदी को जिताने की गारंटी दीजिए मैं आप सबसे आशीर्वाद मांगने आई हूं. एक मौका विकास के लिए दीजिए, जो कांग्रेस की सांसद नही कर सकी उन्हे मै पूरा करूंगी. भ्रष्टाचारियों को नही विकासकारियों को दीजिए वोट. आपका एक वोट हर परेशानियों को देगा चोंट.

              इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह, अक्षय गर्ग, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, विजय दुबे, विष्णू यादव, किरण मरकाम, सरपंच अमिता राज, विवेक मार्कण्डेय, राजेश चतुर्वेदी, सतीश जायसवाल व अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । 


                              Hot this week

                              KORBA : चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुए निगम के प्याऊ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): बढ़ती गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स

                              शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थितलोक निर्माण...

                              Related Articles

                              Popular Categories