Friday, February 13, 2026

              KORBA: दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, तलाकशुदा शिक्षिका से शादी करने का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, बच्चों को भी साथ रखने का किया था वादा

              KORBA: कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते पति से तलाक होने के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।

              पीड़िता की मुलाकात एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक निवासी अनिकेत श्रीवास्तव से हुई थी। अनिकेत एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कार फाइनेंस के नाम पर शिक्षिका से मिला था। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू की। इसी दौरान युवक ने शिक्षिका की निजी जानकारी हासिल कर उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              बच्चों को भी साथ रखने का किया था वादा

              युवक ने शिक्षिका को शादी करने और उसके दोनों बच्चों को भी साथ रखने का वादा किया, जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

              पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

              मानिकपुर चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि अप्रैल 2023 में मुलाकात के बाद युवक ने पीड़िता को पत्नी बनाने और बच्चों को साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदला जीवन

                              हर घर नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories