Monday, February 23, 2026

              कोरबा: सड़क हादसे में युवक की मौत… काम की तलाश में निकला था, तभी अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; घर की आर्थिक स्थिति है खराब

              KORBA: कोरबा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काम की तलाश में पैदल निकला था, लेकिन सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल के चीरघर में लाश लावारिस हालत में पड़ी थी, जिसकी पहचान पुनीराम के रूप में की गई है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के भैषमा का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक पुनीराम भुलसीडीह का निवासी था। भैषमा और पहरीपारा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 3 नवंबर को 27 वर्षीय पुनीराम रोजगार की तलाश में घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

              पुनीराम की लाश को परिवार को सौंपा गया।

              पुनीराम की लाश को परिवार को सौंपा गया।

              घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब

              मृतक के जीजा दीपक खंडे ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन काम छूटने के बाद उसकी समस्याएं बढ़ी गई। वह कमाने वालों में अकेला था, मां-बाप पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करता था। उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। सोशल मीडिया के माध्यम से मौत की खबर मिली थी।

              मृत युवक पुनीराम की फोटो।

              इलाज के दौरान युवक की मौत

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में युवक को भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया, जिसके बाद शव सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories