कोरबा: युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

            यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, आईटीआई रामपुर, कोरबा में आयोजित होगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, आम नागरिकों तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता अपेक्षित है। युवा आयोग एवं जिला प्रशासन, कोरबा ने युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


                          Hot this week

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories