कोरबा: युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिलेगी जानकारी

            युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

            यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, आईटीआई रामपुर, कोरबा में आयोजित होगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, आम नागरिकों तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता अपेक्षित है। युवा आयोग एवं जिला प्रशासन, कोरबा ने युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : प्राकृतिक खेती अपनाकर तुलसा ने बढ़ाई आमदनी

                          राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन से मिली प्रेरणा, कम लागत...

                          Related Articles

                          Popular Categories