लोकसभा चुनाव-2024 नतीजे: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा से भाजपा आगे; कवासी-भूपेश बघेल को बढ़त

              RAIPUR: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। महासमुंद सीट से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी 5371 वोटों से आगे चल रही हैं। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कवासी लखमा 819 वोटों से आगे हो गए हैं।

              राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल ने 4614 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां से भाजपा के संतोष पांडेय पीछे हो गए हैं। ​​​​​​​जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया पीछे हो गए हैं। यहां ये भाजपा के कमलेश जांगड़े 3782 वोटों से आगे हो गए हैं। ​​​​​​​रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया 3045 वोटों, सरगुजा से भाजपा के चिंतामणि महाराज 784 वोटों से आगे चल रहे हैं।

              प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

              निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।

              विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : कौड़ूटोला बना प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का आदर्श मॉडल

                              संचालित यूनिट से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को...

                              रायपुर : संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

                              प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी...

                              Related Articles

                              Popular Categories