लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी के गर्लफ्रेंड के घर पहुंची पुलिस, डॉ. शाहीन AK-47 के साथ अरेस्ट हुई थी, भाई डॉ. परवेज के घर को भी 3 घंटे तक खंगाला

              लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। ATS टीम के साथ जम्मू-कश्मीर (J&K) पुलिस मंगलवार दोपहर डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर पहुंची है। उसका घर लखनऊ में लालबाग इलाके के खंदारी बाजार में है। टीम पूरे घर को खंगाल रही है। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की गई है। दोनों टीमों के सहयोग में लखनऊ पुलिस भी लगी हुई है।

              शाहीन को फरीदाबाद से J&K पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट किया था। वह डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। J&K पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे।

              इसके पहले पुलिस टीम ने मड़ियांव थाना क्षेत्र में शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर को 3 घंटे तक खंगाला। टीम पहुंची तो गेट पर ताला लगा था। ताला तोड़कर टीम घर के भीतर दाखिल हुई। घर में कोई भी नहीं था।

              पड़ोसियों ने बताया, परवेज अंसारी अपने बुजुर्ग पिता सईद अंसारी के साथ मकान में रहते हैं। लोगों से ज्यादा जुड़ाव भी नहीं है। डॉक्टर परवेज की क्लिनिक सहारनपुर में देहरादून चौक पर भी है।

              पुलिस को यहां अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली। उनकी जांच की जा रही है। घर के बाहर खड़ी कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है। कार सहारनपुर से खरीदी थी।

              देखिए 4 तस्वीरें…

              ATS टीम लालबाग में डॉ. शाहीन के घर के आसपास लगातार जुटी हुई है।

              ATS टीम लालबाग में डॉ. शाहीन के घर के आसपास लगातार जुटी हुई है।

              जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने करीब 3 घंटे तक छापेमारी की।

              जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने करीब 3 घंटे तक छापेमारी की।

              जम्मू पुलिस के कुछ जवान सिविल ड्रेस में हैं। लखनऊ पुलिस से बातचीत जारी है।

              जम्मू पुलिस के कुछ जवान सिविल ड्रेस में हैं। लखनऊ पुलिस से बातचीत जारी है।

              इस छापेमारी को दिल्ली ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

              इस छापेमारी को दिल्ली ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

              डॉ. शाहीन भारत में जैश महिला विंग की हेड

              गिरफ्तारी के बाद डॉ. शाहीन के बारे में दो अपडेट आए हैं। पहला यह कि वह कश्मीर में AK47 के साथ पकड़े गए डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड है। दूसरा वह भारत में जैश महिला विंग की हेड है। डॉ. शाहीन शाहिद कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) में प्रवक्ता रह चुकी है। साल 2015 में उसका पति जफर आयात से तलाक हुआ था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories