मध्य प्रदेश: खरगोन में गरबा खेलते-खेलते महिला की हार्ट अटैक से मौत, ओ मेरे ढोलना… गाने पर पति के साथ डांस कर रही थी; अचानक झांकी के सामने गिरी और दम तोड़ दिया

              खंडवा: खरगोन में दुर्गा पंडाल में गरबा कर रही एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ ओ मेरे ढोलना गाने पर डांस कर रही थी, तभी झांकी के सामने गिरी और दम तोड़ दिया। घटना खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी की रविवार रात की है। इसका वीडियो सोमवार सुबह सामने आया।

              जानकारी के अनुसार, सोनम (19) अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी। नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी। लोगों ने तुरंत उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

              देखें घटनाक्रम की 3 तस्वीरें..

              महिला पहले अकेले गरबा कर रही थी। इस समय उसका पति झांकी के दूसरी तरफ था।

              महिला पहले अकेले गरबा कर रही थी। इस समय उसका पति झांकी के दूसरी तरफ था।

              महिला को गरबा करते देख उसका पति कृष्णपाल भी वहां आया और नाचने लगा।

              महिला को गरबा करते देख उसका पति कृष्णपाल भी वहां आया और नाचने लगा।

              कुछ देर बाद ही महिला अचानक जमीन पर गिर पड़ी। फिर उठी नहीं।

              कुछ देर बाद ही महिला अचानक जमीन पर गिर पड़ी। फिर उठी नहीं।

              मई में हुई थी शादी

              बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी वर्ष मई में कृष्णपाल से हुई थी। सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ गरबा में शामिल हुई थी। दोनों पति-पत्नी साथ में नाच रहे थे। गीत के बोल… कसम लूं मैं रब की, कसम ले तू रब की कभी एक दूजे का ना दामन छोड़ना ओ मेरे ढोलना… गूंज रहे थे, तभी सोनम जमीन पर गिर पड़ी। पहले

              पंडाल में मौजूद लोग सोनम के गिरने की घटना को समझते हुए मुंह पर हाथ रखकर हंस रहे थे। जब सोनम नहीं उठी तो हड़कंप मच गया। कृष्णपाल ने उसे उठाने का प्रयास किया, जब नहीं उठी तो बाकी लोग भी आ गए, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories