मध्य प्रदेश: सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियार लेकर घुसे 5 डकैतों ने मैनेजर को पीटा, फायरिंग की, 15 मिनट अंदर रहे, 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भागे; सामने आया सीसीटीवी फुटेज

              मध्य प्रदेश: प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।

              जानकारी के मुताबिक, लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन जारी किया था। सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी पिट्ठू बैग के साथ एक बड़ा कपड़े का थैला लेकर आए थे। उसी में सारा माल भरकर फरार हो गए।

              चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

              इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई।

              देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज

              सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।

              सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।

              कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

              कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

              इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

              इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

              पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

              पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

              मैनेजर पर बट से किया हमला

              एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया। अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए।

              एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।

              एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।

              पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी

              वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

              एसपी ने बताया कि करीब 14.50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है।

              वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई।

              वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई।

              गार्ड नहीं था, एक फायर किया

              एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे।

              सामने आया सीसीटीवी फुटेज

              बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं।

              आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

              आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

              तीनों आरोपी एक ही बाइक में बैठकर बैढ़न शहर की तरफ फरार हो जाते हैं। यह सीसीटीवी बैंक के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ लगभग 50 फीट दूर एक दुकान में लगा हुआ है, जिसमें लुटेरे भागते हुए कैद हुए हैं।

              बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

              बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

              डीजीपी कैलाश मकवाना मौके के लिए रवाना

              घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना भी भोपाल से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं अनिल कुमार भी रीवा पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी विशेष विमान से रीवा पहुंचकर सड़क मार्ग से सिंगरौली जाएंगे। उनके रात करीब 9 बजे तक सिंगरौली पहुंचने की संभावना है।

              SP बोले- स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया

              एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जांच में पता चला है कि हेलमेट पहने बदमाश ने बैंक मैनेजर को पीटा। बाकी बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को एक जगह बैठाकर बंधक बनाया। इसके बाद जबरन लॉकर खुलवाकर सोना और कैश ले गए।

              सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories