मध्य प्रदेश: इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की साइट पर विवाद, इंजीनियर पर जेसीबी मशीन चढ़ाने की कोशिश, ऐन वक्त पर पीछे हटकर बचाई अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

              मध्य प्रदेश: इंदौर में इंजीनियर पर जेसीबी मशीन चढ़ाने की कोशिश की गई। इंजीनियर ने ऐन वक्त पर पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एरोड्रम साइट पर मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

              पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

              पहले टक्कर मारने, फिर पंजे से कुचलने की कोशिश

              वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो साइट पर जेसीबी ड्राइवर और इंजीनियर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसी दौरान ड्राइवर जेसीबी आगे बढ़ाता है और इसका पंजा इंजीनियर की ओर मोड़ देता है।

              इंजीनियर बचने के लिए नीचे गिर जाता है। ड्राइवर फिर पंजा गिराकर इंजीनियर को उसके नीचे दबाने की कोशिश करता है। इंजीनियर पीछे हटकर अपनी जान बचाता है। इसके बाद जेसीबी के नीचे से निकलकर भागता है। ड्राइवर एक बार फिर जेसीबी उसकी तरफ बढ़ाता है।

              लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के चिल्लाने पर जेसीबी को रोक लेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच साइट पर काम को लेकर विवाद हुआ था।

              देखिए, दो तस्वीरें…

              जेसीबी ड्राइवर और इंजीनियर के बीच काम को लेकर विवाद हो गया।

              जेसीबी ड्राइवर और इंजीनियर के बीच काम को लेकर विवाद हो गया।

              गुस्साए ड्राइवर ने इंजीनियर को जेसीबी के पंजे से मारने की कोशिश की।

              गुस्साए ड्राइवर ने इंजीनियर को जेसीबी के पंजे से मारने की कोशिश की।

              थाने में शिकायत नहीं की, जांच कर रही पुलिस

              इंजीनियर ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

              एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा- वायरल वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लिया गया है। पीड़ित इंजीनियर की भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories