मध्य प्रदेश: मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हादसा, पुतला दहन के दौरान भड़की आग, ट्रैफिक TI झुलसे; ICU में भर्ती

              मध्य प्रदेश: मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

              यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। दरअसल, विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

              पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आग अचानक भड़क गई और वे झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

              घटना के बाद मैहर एसपी ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

              आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।

              देखिए घटना की तस्वीरें

              जैसे ही टीआई की वर्दी में आग लगी, साथी पुलिस कर्मी तुरंत बुझाने लगे।

              जैसे ही टीआई की वर्दी में आग लगी, साथी पुलिस कर्मी तुरंत बुझाने लगे।

              टीआई को आग लगते ही अफरा तफरी मच गई।

              टीआई को आग लगते ही अफरा तफरी मच गई।

              घटना के बाद टीआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              घटना के बाद टीआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

              जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन था। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। प्रदर्शन सुबह 9 बजे होना था, सुबह साढ़े 9 बजे पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है।

              मैहर के सिविल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, टीआई विक्रम की कमर, पीठ, जांघ और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुतला दहन के दौरान जब टीआई की वर्दी में आग लगी हुई थी, तब पुलिसकर्मी आग बुझा रहे थे। वहीं कांग्रेसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

              केस दर्ज, वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

              मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

              वहीं कलेक्टर रानी बाटड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है, जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories