महाराष्ट्र: मुंबई में 4 साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटका, लोहे की रॉड में सिर मारा, हालत गंभीर, आरोपी का बच्चे के पिता से विवाद हुआ था

              महाराष्ट्र: मुंबई से सटे वसई इलाके में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद का गुस्सा एक 4 साल के बच्चे पर उतार दिया। आरोपी ने बच्चे को ऑटो-रिक्शा से बाहर खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसका सिर लोहे की रॉड पर भी मारा।

              पुलिस के मुताबिक यह घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

              बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया।

              4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना…

              CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि 4 साल का विग्नेश पीली टी-शर्ट पहनकर सोसायटी परिसर में खड़े एक ऑटो-रिक्शा में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे सामान्य रूप से खेल में व्यस्त थे और माहौल शांत था। इसी दौरान आरोपी संदीप पवार वहां पहुंचा।

              आरोपी ने अचानक बच्चे को उसके पैरों से पकड़कर ऑटो से बाहर खींच लिया। इसके बाद उसने मासूम को जोर से सड़क पर पटक दिया। आरोपी ने बच्चे का सिर पास में मौजूद लोहे की रॉड पर दे मारा और फिर दोबारा जमीन पर फेंक दिया।

              घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को मीरा रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

              पुलिस ने आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories