महाराष्ट्र: भाजपा प्रवक्ता की मां का पुणे में एक्सीडेंट, कार ड्राइवर ने न हॉर्न बजाया, न इंडीकेटर दिए, पीछे से टक्कर मारी; शहजाद पूनावाला बोले- मां को गंभीर चोट, सर्जरी होगी

              पुणे: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां यास्मीन पूनावाला का महाराष्ट्र के पुणे में एक्सीडेंट हुआ है। घटना 3 फरवरी की शाम 6 बजे शहर के एक पेट्रोल पंप की है। घटना में यास्मीन गंभीर घायल हुई हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

              घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई। इसमें नजर आ रहा है कि यास्मीन पंप पर साइड में खड़ी हैं। उनकी और स्टाफ की कारों में पेट्रोल डलवाया जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार रिवर्स होती हुई उनके करीब आती है।

              यास्मीन का ध्यान भी दूसरी तरफ था। उनकी नजर पास आती कार पर नहीं गई। कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी। यास्मीन नीचे गिर जाती हैं। पंप पर मौजूद लोग और यास्मीन का स्टाफ उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं। इसी दौरान कार ड्राइवर फरार हो जाता है।

              घटना की 3 तस्वीरें…

              यास्मीन पूनावाला पेट्रोल पंप पर खड़ी थीं। उनकी कार और स्टाफ कार में पेट्रोल डलवाया जा रहा था।

              यास्मीन पूनावाला पेट्रोल पंप पर खड़ी थीं। उनकी कार और स्टाफ कार में पेट्रोल डलवाया जा रहा था।

              सफेद रंग की कार रिवर्स होती हुई यास्मीन के करीब आती है। ड्राइवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया था।

              सफेद रंग की कार रिवर्स होती हुई यास्मीन के करीब आती है। ड्राइवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया था।

              कार पीछे से यास्मीन को टक्कर मारती है। यास्मीन का स्टाफ उन्हें बचाने दौड़ता था। इतने में आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

              कार पीछे से यास्मीन को टक्कर मारती है। यास्मीन का स्टाफ उन्हें बचाने दौड़ता था। इतने में आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

              यास्मीन का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी सर्जरी होनी है।

              यास्मीन का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी सर्जरी होनी है।

              कार ड्राइवर ने न हॉर्न बजाया, न इंडीकेटर दिए

              चश्मदीदों के मुताबिक जिस कार से टक्कर मारी गई। जब उसे रिवर्स किया जा रहा था तब कार ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया और न ही इंडीकेटर दिए। उसने बिना पीछे देखे कार रिवर्स कर दी। बाद में टक्कर मारकर मौके से फरार भी हो गया।

              शहजाद बोले- मां को गंभीर चोट, सर्जरी होगी

              घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि घटना में मां को गंभीर चोट आई हैं। उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने सर्जरी का बोला है।

              घटना को लेकर आज सुबह मेरी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। उसे पकड़ने के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों की टीम लगाई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories