मुंबई: छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, धुआं भरने से लोगों को बाहर निकाला गया, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

              महाराष्ट्र: मुंबई के अंधेरी ईस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-2 के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम 4:10 बजे आग लग गई। अफसरों ने फौरन लोगों को बाहर निकाला और परिसर को खाली कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

              आग लगने के कारण मेट्रो एक्वा लाइन-3 के अंडरग्राउंड कॉरिडोर में आरे JVLR से कफ परेड के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग टेक्निकल रूम में लगी थी। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

              मेट्रो स्टेशन में धुआं से भर गया

              आग के बाद मेट्रो स्टेशन का B1 गेट बंद कर दिया गया।

              आग के बाद मेट्रो स्टेशन का B1 गेट बंद कर दिया गया।

              आग लगने से धुआं पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन परिसर में फैल गया था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को राहत और बचाव अभियान के दौरान ब्रीदिंग उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने इसे मामूली घटना बताया है।

              MMRCL ने एक बयान में कहा, ‘आज छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA)-T2 स्टेशन पर धुएं की एक मामूली घटना हुई, जिस पर मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत काबू पा लिया।’

              9 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी थी

              9 अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

              शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories