Friday, February 27, 2026

              महासमुंद : लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने इंडस्ट्री बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

              महासमुंद (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने  (RAMP) योजना अंतर्गत बुधवार को श्री अग्रसेन भवन पिथौरा में इंडस्ट्री बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख बैंकों छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना, प्रौद्योगिकी उन्नयन बाजार पहुंच क्रेडिट गारंटी योजना के लाभ के बारें में जानकारी दी। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास नीति 2024-30, पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के प्रावधानों, छूट एवं रियायतों पर भी प्रकाश डाला गया।

              कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंकों और उपस्थित उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories