रायपुर में नाबालिग लड़कियों ने लूटा मोबाइल…. यहां पहली बार इस तरह का कांड, राहगीर का रास्ता रोक लड़कियों ने छीना फोन-रुपए

              RAIPUR: रायपुर में नाबालिग लड़कियां बदमाशों के गैंग के साथ शहर में चोरी-लूट की वारदात कर रही हैं। राजधानी में पहली बार ऐसा केस सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है। इनका एक साथी युवक फिलहाल फरार है। वो लड़कियों को रात के वक्त साथ लेकर निकला था, तीनों ने मिलकर एक राहगीर को लूटा था।

              31 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे ये कांड, पंडरी इलाके में हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया वो गांधी नगर जाने निकला था। माता गैरेज के पास पहुंचा तो पैदल जाते समय पीछे से एक मोटरसाइल वालों ने इसे रोका। इसमें एक युवक और दो लड़कियां थीं। पीछे बैठी लड़की ने शिकायकर्ता के हाथ से फोन छीन लिया, और भाग गए।

              गुरुवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए लड़कियों का पता लगा लिया। इनके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। अब इनसे फरार युवक के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories