जिनपिंग की पसंदीदा ‘रेड फ्लैग’ कार में घूमे मोदी, 1958 में कम्युनिस्ट पार्टी के टॉप लीडर्स के लिए बनी, अब चीनी राष्ट्रपति की ऑफिशियल कार

          बीजिंग: चीन के तियानजिन में पीएम मोदी को सफर के लिए एक स्पेशल कार ‘होंगकी L5’ दी गई है। ये कार चीन की रॉल्स रॉयस कही जाती है। खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। मोदी सोमवार को इसी कार में बैठकर SCO समिट में शामिल होने पहुंचे।

          जिनपिंग अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। होंगकी कार को रेड फ्लैग के नाम से भी जाना जाता है। जिनपिंग 2019 में जब भारत दौरे पर आए थे, तब भी उन्होंने इसी कार का इस्तेमाल किया था।

          इस कार का इतिहास 1958 से शुरू होता है, तब चीन की सरकारी कंपनी फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स (FAW) ने इसे कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के बड़े नेताओं के लिए बनाया था। इस कार को मेड इन चाइना का प्रतीक माना जाता है।

          होंगकी L5 सबसे प्रसिद्ध और फ्लैगशिप मॉडल है। इसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी लंबाई करीब 5.5 मीटर होती है और इसमें V12 इंजन लगा है।

          होंगकी L5 सबसे प्रसिद्ध और फ्लैगशिप मॉडल है। इसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी लंबाई करीब 5.5 मीटर होती है और इसमें V12 इंजन लगा है।

          इस कार का इस्तेमाल सिर्फ डिप्लोमैट्स और खास मेहमानों के लिए होता है।

          इस कार का इस्तेमाल सिर्फ डिप्लोमैट्स और खास मेहमानों के लिए होता है।

          इस कार में ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम, हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी और 360-डिग्री कैमरे हैं। इसमें रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, बोस साउंड सिस्टम और 6-डिस्क CD चेंजर जैसी सुविधाएं हैं।

          इस कार में ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम, हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी और 360-डिग्री कैमरे हैं। इसमें रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, बोस साउंड सिस्टम और 6-डिस्क CD चेंजर जैसी सुविधाएं हैं।

          इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, असली जेड का इस्तेमाल, नैपा लेदर सीट्स और 253 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।

          इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, असली जेड का इस्तेमाल, नैपा लेदर सीट्स और 253 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।

          होंगकी L5 की कीमत 5 से 6 करोड़ रुपए के बीच है। यह बुलेटप्रूफ और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस होती है।

          होंगकी L5 की कीमत 5 से 6 करोड़ रुपए के बीच है। यह बुलेटप्रूफ और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस होती है।

          इस कार में सेकेंड जेनरेशन का 6.0-लीटर V12 टर्बो चार्ज्ड इंजन है, जो 400 हॉर्सपावर देता है।

          इस कार में सेकेंड जेनरेशन का 6.0-लीटर V12 टर्बो चार्ज्ड इंजन है, जो 400 हॉर्सपावर देता है।

          2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आए थे, तब उन्होंने इसी कार का इस्तेमाल किया था।

          2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आए थे, तब उन्होंने इसी कार का इस्तेमाल किया था।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – रमेन डेका

                    संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय...

                    Related Articles

                    Popular Categories