Monday, February 2, 2026

            हुरुन रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने, अडाणी दूसरे नंबर पर, ₹3.5 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर, टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला

            नई दिल्ली: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है।

            HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी। इस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं।

            इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

            टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मस्क की नेटवर्थ में 82% (189 बिलियन डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर है।

            हुरुन लिस्ट 2025 से जुड़ी बड़ी बातें…

            • कुल अरबपति: दुनिया में 3,456 अरबपति हैं, जो 2024 में दर्ज 3,279 से 177 अधिक है। ये 5% की वृद्धि को दर्शाता है।
            • भारत में अरबपति: इनकी संख्या बढ़कर 284 हो गई है, जो पहले 271 थी। इनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपए है।
            • वर्ल्ड सिटी रैंकिंग: न्यूयॉर्क 129 बिलेनियर्स के साथ दुनिया की बिलेनियर कैपिटल है। लंदन 97 बिलेनियर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।
            • एशिया सिटी रैंकिंग: 90 बिलेनियर्स के बावजूद मुंबई ने एशिया की ‘बिलेनियर कैपिटल’ का तमगा खो दिया। शंघाई 92 बिलेनियर्स के साथ पहले नंबर पर है।
            • युवा बिलेनियर: सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलेनियर बोल्ट के रेयान ब्रेस्लो (29) हैं, जिनकी संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है।

            1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट ने हुरुन लिस्ट की शुरुआत की थी

            हुरुन एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है जो दुनियाभर में वेल्थ, आंत्रप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रेंड्स पर केंद्रित है। ऑफिशियली इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी।

            हुगेवेरफ, जिन्हें उनके चीनी नाम “胡润” (हू रुन) से भी जाना जाता है। इन्होंने देश के सबसे धनी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें रैंक करने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में विकसित हुई है।

            हेडक्वार्टर्स और ऑपरेशन्स:

            • हुरुन का मुख्यालय चीन के शंघाई में है। इसकी मुंबई में भी महत्वपूर्ण उपस्थिति है।
            • यह 20 से अधिक देशों में रिसर्च और डेटा कलेक्शन करता है।

            प्रमुख प्रकाशन:

            • हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट: दुनिया के अरबपतियों (1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक की कुल संपत्ति वाले व्यक्ति) की वार्षिक रैंकिंग, पहली बार 2012 में प्रकाशित हुई।
            • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट: भारत के सबसे धनी व्यक्तियों पर केंद्रित, 2012 में लॉन्च की गई।
            • हुरुन चाइना रिच लिस्ट: ऑर्गेनाइजेशन की ओरिजिनल ऑफरिंग, 1999 में शुरू हुई।

                          Hot this week

                          KORBA : पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

                          इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयनकोरबा...

                          रायपुर : कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव – मुख्यमंत्री साय

                          छत्तीसगढ विकसित प्रदेश बनने तेजी से अग्रसरसंत समागम समारोह...

                          Related Articles

                          Popular Categories