डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या… देवर और नाबालिग भतीजा गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी; जादू-टोने के शक में किया था मर्डर

        रायगढ़: जिले के कया गांव के आश्रित ग्राम देवना में जादू-टोने के शक में 3 लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घरघोड़ा पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह राठिया, उसके नाबालिग बेटे और पड़ोसी जगनंदन राठिया अक्सर बीमार रहा करते थे। उन्हें अक्सर हाथ-पैर में दर्द और बुखार की शिकायत रहती थी। इसके लिए फूल सिंह राठिया अपनी भाभी भगवती राठिया पर शक करता था। उसे लगता था कि वो जादू-टोना करती है, जिसके कारण वे लोग हमेशा बीमार रहते हैं। इसे लेकर भाभी के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था।

        आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

        आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

        6 जुलाई को भी तीनों का विवाद बुजुर्ग महिला के साथ हुआ। इसके बाद तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला भगवती के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के नाबालिग भतीजे ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

        जिसके बाद पुलिस ने संदेही नाबालिग भतीजे और उसके पिता फूल सिंह राठिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या में पड़ोसी जगनंदन राठिया भी शामिल है। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़ोसी जगनंदन की तलाश जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                Related Articles

                Popular Categories