दिव्यांग युवक की हत्या…. गला रेता गया, पेट पर भी चाकुओं से गोदने के निशान, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

              धमतरी: जिले के छाती गांव में दिव्यांग युवक की हत्या कर दी गई है। उसकी लहूलुहान लाश नर्सरी के पास मिली है। उसका गला रेत दिया गया है, साथ ही पेट में चाकुओं से गोदने के निशान हैं। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, छाती गांव का रहने वाला दिव्यांग युवक रोशन साहू मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। शनिवार शाम को उसकी लहूलुहान लाश लोगों ने नर्सरी के पास पड़ी हुई देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कुरूद थाना प्रभारी दीपा केंवट ने कहा कि युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है, साथ ही गला भी रेता गया है।

              नर्सरी के पास युवक का मिला लहूलुहान शव।

              नर्सरी के पास युवक का मिला लहूलुहान शव।

              थाना प्रभारी दीपा केंवट ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक से किसी का झगड़ा या कोई आपसी रंजिश थी क्या, साथ ही वो शनिवार को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं।

              पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रविवार को उसका शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। पुलिस ने कहा कि अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories