कस्टम मिलिंग के लिए लगभग शत्-प्रतिशत धान का उठाव…

          • एफ.सी.आई. और नॉन में अब तक 47.10 लाख मीट्रिक टन चावल जमा

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन के कारण प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई धान का कस्टम मिलिंग के लिए शत्-प्रतिशत उठाव हो चुका है। मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग कर केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक केंद्र्रीय पूल (एफ.सी.आई. और नॉन) में 47.10 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करा दिया गया है। इसमें भारतीय खाद्य निगम में 28.41 लाख मीट्रिक टन चावल और नागरिक आपूर्ति निगम में 18.69 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है।  गौरतलब है कि राज्य सरकार इस खरीफ सीजन में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर  रिकार्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की सफलतापूर्वक खरीदी की है। किसानों को धान खरीदी के एवज में 22 हजार 67 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर : छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

                    सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक...

                    रायपुर : नक्सली हिंसा से प्रभावित 8 पीड़ितों को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से प्रभावित...

                    रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक

                    घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की...

                    रायपुर : कोरिया में 174 किसानों को मिला 1020 बैग उन्नत मत्स्य बीज

                    लखपति दीदियों की आजीविका डबरियों से बढ़ेगी अतिरिक्त आयरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories