नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में तेज आंधी- बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते सिस्सू  लेक जमी

              नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते देशभर में मौसम बदल गया है। पिछले हफ्ते हीटवेव से जूझ रहे कई राज्यों अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादल की वजह से तापमान घट जाएगा।

              भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में आंधी- बारिश और ओले गिर सकते हैं। यहां 40-50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

              UP, बिहार, बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कनार्टक, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और नॉर्थ ईस्ट के सातों राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

              हालांकि, गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी। उत्तरी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते लाहौल स्पीति की सिस्सू लेक जम गई है।

              अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

              6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, राजस्थान और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना है।

              आंधी-बारिश वाले राज्यों के लिए IMD की सलाह

              • घर के अंदर रहें, खिड़कियां, दरवाजे बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
              • सुरक्षित आश्रय लें, पेडों के नीचे न खड़ें हो।
              • कॉन्क्रीट के फर्श पर न लेटें और कॉन्क्रीट की दीवारों से न टिकें।
              • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
              • बिजली कड़कने पर तुरंत नदी, तालाब, नहर से निकलें।
              • बिजली की सभी वस्तुओं से दूर रहें।

              देशभर में मौसम की तस्वीरें…

              हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में सिस्सू झील पर बर्फ की चादर जम गई।

              हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में सिस्सू झील पर बर्फ की चादर जम गई।

              नई दिल्ली में हुमायूं के मकबरे पर धूप से बचने लड़कियां सिर पर दुपट्टा डाले नजर आईं। बुधवार को यहां 36.4 डिग्री तापमान था।

              नई दिल्ली में हुमायूं के मकबरे पर धूप से बचने लड़कियां सिर पर दुपट्टा डाले नजर आईं। बुधवार को यहां 36.4 डिग्री तापमान था।


                              Hot this week

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories