नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक के घर CBI की रेड, विदेशी फंडिंग मामले में एक्शन

              नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर गुरुवार को CBI ने छापेमारी की है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर हो रही है। CBI ने बुधवार को AAP के खिलाफ फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत केस दर्ज किया।

              CBI की FIR के मुताबिक- विदेशों में रहने वाले 155 लोगों ने 55 पासपोर्ट नंबरों का इस्तेमाल कर 404 बार में पार्टी को कुल ₹1.02 करोड़ का डोनेशन दिया। कई डोनर्स ने एक ही पासपोर्ट नंबर का इस्तेमाल किया, जिससे फर्जीवाड़े का संदेह है।

              AAP ने जवाब में कहा- 201 विदेशी नागरिकों ने पार्टी को डोनेशन दिया। 51 ईमेल आईडी के जरिए 639 बार में ₹2.65 करोड़ का दान किया। सभी डोनेशन पारदर्शी तरीके से हुए हैं और उनके पास पूरा रिकॉर्ड है।

              AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड हुई है। ये कोई इत्तफाक नहीं, बल्कि भाजपा की साजिश है। BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ AAP ही उन्हें चुनौती दे सकती है।

              दिल्ली स्थित दुर्गेश पाठक का आवास जहां पर CBI की छापेमारी चल रही है।

              दिल्ली स्थित दुर्गेश पाठक का आवास जहां पर CBI की छापेमारी चल रही है।

              CBI की रेड पर AAP नेताओं की बयान:

              • आतिशी- आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई। गुजरात में AAP ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
              • सौरभ भारद्वाज- पिछले गुजरात चुनाव की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया था। अब दुर्गेश पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है तो आज CBI ने उनके घर छापा मार दिया है ।
              • संजय सिंह– BJP का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI पहुंची है। मोदी सरकार ने हमारी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं। गुजरात में BJP की हालत पतली है। जैसे ही पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।

                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories