नई दिल्ली: गणेश उत्सव के आखिरी दिन देशभर में गणेश प्रतिमाओं का नदियों, तालाबों, झीलों और कृत्रिम कुंडों में विसर्जन किया गया। हैदराबाद में 33 हजार से ज्यादा और मुंबई में करीब 6000 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विसर्जन जुलूसों के लिए मुंबई में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। विसर्जन के लिए 383 कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं।
हैदराबाद में भी 25-30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे हैं। निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
इधर, मध्य प्रदेश में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पांच लड़कों के डूबने की आशंका है और एक अन्य लड़के की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि भिंड में तीन लड़के लापता हो गए, खंडवा में दो भाई लापता हैं और सीहोर में एक लड़का डूब गया।
देशभर में गणेश विसर्जन से जुड़ी तस्वीरें….

नई दिल्ली में अनंत चतुर्दशी से पहले विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को एक सजे-धजे ट्रक में रखकर ले जा रहे हैं।

कानपुर में गणेश उत्सव खत्म होने के बाद भक्त गंगा बैराज पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे हैं।

अनंत चतुर्दशी से पहले कानपुर के गंगा बैराज में भगवान गणेश के विसर्जन की तस्वीर।
मुंबई में पिछले 10 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन
BMC के अनुसार, इस साल अब तक 12 दिनों तक चलने वाले त्योहार के दौरान डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन और सात दिन की अवधि में 1,63,386 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया है।

(Bureau Chief, Korba)







