नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तानी सेना पर बर्बरता का आरोप लगाया, कहा- PoK में निर्दोष लोगों को निशाना बना रही; अब तक 12 लोगों की मौत

              नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान पर PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में मासूम लोगों पर हमले करने का आरोप लगाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर कहा कि पाकिस्तानी सेना निर्दोष लोगों पर बर्बरता कर रही है।

              जायसवाल ने बताया

              हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं। यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और इन इलाकों से संसाधनों की लूट का नतीजा है। PoK पर उसका जबरन और अवैध कब्जे है। पाकिस्तान को उसके मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

              दरअसल, PoK में पिछले 5 दिनों से बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी और महंगाई कंट्रोल न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

              प्रदर्शनकारियोंं ने 29 सितंबर को POK के अलग-अलग इलाकों से राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च किया।

              प्रदर्शनकारियोंं ने 29 सितंबर को POK के अलग-अलग इलाकों से राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च किया।

              बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम

              भारत ने कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम है। दरअसल बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने पिछले हफ्ते खगराछारी में हुई हिंसा के लिए भारत पर आरोप लगाए थे।

              इन आरोपों पर जायसवाल ने कहा कि हम इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को किसी और पर दोष मढ़ने की आदत है।

              जासयवाल ने बांग्लादेश को चटगांव के पहाड़ी इलाकों में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, आगजनी और जमीन हड़पने वाले कट्टरपंथियों की जांच करने की सलाह दी।

              जानिए बाकी मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

              • अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर– जायसवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को 9 से 16 अक्टूबर तक भारत के दौरे के लिए प्रतिबंधों में छूट दी है।
              • भारत-चीन में डायरेक्ट फ्लाइट पर- यह दोनों देशों के संबंधों के सामान्य होने की प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल भारत और चीन के बीच 5 साल बाद 26 अक्टूबर से सीधी फ्लाइट सर्विस शुरू होगी।
              • कनाडा में बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने पर- अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध दोनों देशों के लिए एक विशेष चिंता का विषय है। सभी देशों को इस समस्या से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए।
              • भारत-रूस रणनीतिक संबंधों के 25 साल- आज 3 अक्टूबर एक खास दिन है। 3 अक्टूबर 2000 को हमने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की थी। आज हम इस विशेष साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम इन संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
              • आसियान समिट में ट्रम्प और मोदी की मुलाकात- आसियान समिट में अभी वक्त है। सही समय आने पर जानकारी देंगे।

              दरअसल मलेशिया में 26-27 अक्टूबर को आसियान समिट होनी है। इस समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी जा सकते हैं। वहीं मलेशिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी समिट के लिए न्योता भेजा है। इसे लेकर ट्रम्प और मोदी की मुलाकात की अटकलें हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय...

                              रायपुर : मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी

                              सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसालएकीकृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories