नई दिल्ली: भारत ने पाक PM शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया, बाबर आजम समेत 4 क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद

              पहलगाम/नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा क्रिकेटर बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिए हैं।

              वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की मीटिंग में कहा कि हमले पर सरकार की रणनीति साफ नहीं है, जबकि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।

              इस बीच, पाकिस्तान ने 2 दिन बाद वाघा बॉर्डर खोल दिया है। 30 अप्रैल से बॉर्डर बंद कर दिया था। इसके बाद कई पाक नागरिक स्वदेश नहीं लौट पाए थे। आज 21 पाक नागरिकों को देश लौटने की इजाजत दी गई। ये लोग वीजा सस्पेंड होने के बाद भारतीय सीमा में फंसे थे।

              पहलगाम की ​​​बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों की गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी।

              पहलगाम में टूरिस्ट की भीड़

              पहलगाम में लिड्डर नदी के पास की यह तस्वीर शुक्रवार की है। इसमें पर्यटकों की भीड़ दिख रही है।

              पहलगाम में लिड्डर नदी के पास की यह तस्वीर शुक्रवार की है। इसमें पर्यटकों की भीड़ दिख रही है।

              बायसरन में NIA जांच जारी

              बायसरन घाटी में शुक्रवार को जांच करने पहुंची NIA की टीम। NIA के डीजी भी टीम के साथ हैं।

              बायसरन घाटी में शुक्रवार को जांच करने पहुंची NIA की टीम। NIA के डीजी भी टीम के साथ हैं।

              पहलगाम हमला- आज के 2 बड़े अपडेट्स…

              • भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान दिए जाने वाले लोन की समीक्षा करने को कहा है। एक भारतीय सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को रॉयटर्स को यह जानकारी दी।
              • पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद के साथ इतिहास रहा है, यह कोई सीक्रेट नहीं है। इससे पहले स्काई न्यूज ने गुरुवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर बिलावल भुट्टो से सवाल पूछा था। ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकवादियों को फंडिंग कर रहा है।
              • पहलगाम की बायसरन घाटी में NIA और फोरेंसिक टीम शुक्रवार को जांच करने पहुंची। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमला करने वाले आतंकी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। उनके पास राशन-पानी है, ऐसे में ये इन पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रह सकते हैं।
              • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शुक्रवार को चीन के राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई। चीनी राजदूत ने दोनों देशों से संयम बरतने और आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की अपील की। चीन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच की मांग की है।

                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से 15 अगस्त 2026 तक मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध

                              नियम तोड़ने पर लगेगा 25 हजार तक का जुर्मानारायपुर...

                              रायपुर : सड़कों पर मवेशी छोड़ने पर स्थायी रूप से जब्त करने की होगी कार्रवाई

                              पशुपालकों से जिम्मेदारी निभाने की अपीलरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories