नई दिल्ली: इंडिगो के फाउंडर राहुल भाटिया संभालेंगे कमान, CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा, दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था

        नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 10 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

        3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था।

        आज ही जिम्मेदारी से मुक्त हुए एलबर्स

        इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज हुई मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का मैनेजमेंट देखेंगे।

        इस्तीफे की वजह निजी कारण बताई

        राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें।

        दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स

        पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था।

        DGCA की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना

        दिसंबर में हुए फ्लाइट व्यवधान के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी।

        राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू

        इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories