नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बंधेज पगड़ी पहनकर शामिल हुए। टाई एंड डाई आर्ट से बनी इस पगड़ी में मरून, गुलाबी, हरा, पीला और नीला रंग थे। पूरी पगड़ी पर मोर पंख के सुनहरे पैटर्न बने थे।
प्रधानमंत्री ने गहरे नीले रंग का कुर्ता, हल्के नीले रंग की हाफ जैकेट और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना। उनका कुर्ता इंडियन नेवी और जैकेट एयरफोर्स यूनिफॉर्म के रंग की थी।
हर साल गणतंत्र दिवस पर PM के लुक और पगड़ी की काफी चर्चा होती है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की जैकेट के साथ रंगीन पगड़ी पहनी थी।

PM की पगड़ी सिल्क ब्रोकेड कपड़े की थी यानी सिल्क पर गोल्डन धागों से डिजाइन बुने गए थे।

(Bureau Chief, Korba)





