नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने 51000 युवाओं को जॉब लेटर दिए, 19वें रोजगार मेले में बोले- अब आप देश की विकास यात्रा में शामिल; 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी

              नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली।

              देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे।

              इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं।

              रोजगार मेले में पीएम के बयान की बड़ी बातें …

              • पीएम मोदी बोले- 5 देशों की इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ बातचीत की। हमारी विस्तृत चर्चाएं और बैठकें हुईं। हर जगह, मैंने लगातार एक बात महसूस की, दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है।
              • प्रधानमंत्री ने कहा- नीदरलैंड्स से सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि पर चर्चा हुई। स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार में सहयोग पर चर्चा हुई। नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग पर चर्चा आगे बढ़ी, और साझेदारी को लेकर समझौते हुए।
              • ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ सहयोग भी बढ़ रहा है। UAE और नॉर्वे के साथ साझेदारियां भारत के जहाज निर्माण इकोसिस्टम को मज़बूत करेंगी।”
              • मोदी बोले- हमें यह याद रखना चाहिए कि ये वे क्षेत्र हैं जिनमें आने वाले निवेश और साझेदारियां अगले चार दशकों तक वैश्विक विकास को आकार देंगे। इसमें भारत के युवा बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे।

              इसे पहले, मोदी ने X पर पोस्ट में लिखा- सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्हें मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।

              अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

              प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था।

              18वां रोजगार मेला: मोदी ने कहा- आज कई स्टार्टअप में महिला डायरेक्टर

              पीएम मोदी ने 18वें रोजगार मेले में युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे। ये नियुक्ति गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में की गई है। पीएम ने वर्चुअली संबोधन में कहा कि युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास है।

              देशभर के स्टार्टअप में महिलाएं आगे हैं। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है। आज 8000 से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है। आज कई स्टार्टअप में महिला डायरेक्टर हैं। गावों के कई रोजगार में महिलाएं हेड कर रही हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              रेत उत्खनन में लगी चौन माउंटेड मशीन सील, अवैध...

                              रायपुर : धरती आबा शिविर में शिकायत ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर ने शासकीय कार्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories