नई दिल्ली: UAE के राष्ट्रपति नाहयान सिर्फ 105 मिनट के लिए भारत आए, डिफेंस-ट्रेड समेत 9 बड़े समझौते किए

              नई दिल्ली: UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को 105 मिनट के संक्षिप्त दौरे पर भारत आए। वो आज शाम करीब 4:30 बजे भारत पहुंचे थे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा था कि, मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं।

              दोनों नेताओं के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि यह दौरा छोटा था, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी किया गया।

              विदेश सचिव ने कहा कि इस दौरे की अहमियत UAE राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल से समझी जा सकती है। इस प्रतिनिधिमंडल में अबू धाबी और दुबई के शाही परिवारों के सदस्य और कई सीनियर मंत्री व अधिकारी शामिल थे।

              मोदी ने नक्काशीदार झूला और पश्मीना शॉल गिफ्ट की

              पीएम मोदी ने सोमवार शाम राष्ट्रपति शेख जायद और उनके परिवार का दिल्ली में अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। मोदी ने उन्हें गुजरात का एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला और कश्मीर की पश्मीना शॉल तेलंगाना में बने चांदी के डिब्बे में रखकर गिफ्ट की।

              यह पश्मीना शॉल बहुत ही बारीक ऊन से हाथ से बनाई जाती है और हल्की, मुलायम और गर्म होती है। यह उपहार भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाता है।

              मोदी ने राष्ट्रपति की मां शेखा फातिमा बिंत मुबारक अल केतबी को भी एक पश्मीना शॉल तोहफे में दी। इसके साथ ही उन्हें कश्मीरी घाटी में उगा केसर भी भेंट किया। यह केसर अपनी गहरी लाल रंगत और खुशबू के लिए जाना जाता है।

              शेख जायद के भारत दौरे की 9 तस्वीरें…

              पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति को लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

              पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति को लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

              मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया।

              मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया।

              दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए।

              दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए।

              पीएम मोदी नई दिल्ली में अपने आवास पर एक मीटिंग के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख जायद के साथ।

              पीएम मोदी नई दिल्ली में अपने आवास पर एक मीटिंग के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख जायद के साथ।

              मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को स्वागत के तौर पर एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला गिफ्ट किया।

              मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को स्वागत के तौर पर एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला गिफ्ट किया।

              मोदी अपने आवास पर एक मीटिंग के दौरान UAE के राष्ट्रपति के साथ।

              मोदी अपने आवास पर एक मीटिंग के दौरान UAE के राष्ट्रपति के साथ।

              मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख जायद साथ में तस्वीर खिंचाते हुए।

              मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख जायद साथ में तस्वीर खिंचाते हुए।

              पीएम मोदी और शेख जायद के सामने दोनों देश के विदेश मंत्रियों ने MoU एक्सचेंज किया।

              पीएम मोदी और शेख जायद के सामने दोनों देश के विदेश मंत्रियों ने MoU एक्सचेंज किया।

              मीटिंग के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने दस्तावेज शेयर किया।

              मीटिंग के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने दस्तावेज शेयर किया।

              MEA ने दौरे की जानकारी देते हुए कहा था कि-

              • दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर मजबूत साझेदारी है। साथ ही, लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम और बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी ने आर्थिक रिश्तों को और मजबूती दी है।
              • यह दौरा भारत-UAE कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने तथा आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग के नए रास्ते खोलने का अवसर देगा।
              • भारत और UAE के बीच 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, BRICS, I2U2 और UFI जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी सहयोग करते हैं।

              गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत

              UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।

              भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।

              भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है?

              UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories