न्यूयॉर्क: इजराइली PM का UN में बायकॉट, नेतन्याहू के भाषण से पहले 75 देशों के डिप्लोमेट्स बाहर चले गए

        न्यूयॉर्क: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। जैसे ही वो मंच पर आए तो 75 देशों के प्रतिनिधियों ने हूटिंग करके उनका विरोध किया, फिर बाहर चले गए।

        इस घटनाक्रम के बाद नेतन्याहू करीब 3 मिनट तक चुपचाप खड़े रहे। फिर उन्होंने कहा,

        भाषण शुरू करने से पहले मैं कहना चाहता हूं कि अगर यहां कोई और कायर है तो बाहर चला जाए।

        हालांकि, इस दौरान गैलरी नेतन्याहू के समर्थकों से भरी हुई थी। उन्होंने तालियां बजाकर नेतन्याहू का स्वागत किया और ‘अम यिसराइल चाई’ यानि ‘इजराइल की जनता जिंदा है’ के नारे लगाए।

        नेतन्याहू ने अपने भाषण में गाजा, ईरान, लेबनान पर इजराइली कार्रवाई का जिक्र किया। ट्रम्प की तारीफ, न्यूयॉर्क मेयर ममदानी और यूरोप के नेताओं की आलोचना की।

        नेतन्याहू के भाषण से जुड़ीं 2 फोटोज

        नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

        नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

        नेतन्याहू के भाषण के दौरान लगभग सभी इस्लामिक देशों के प्रतिनिधि हॉल छोड़कर चले गए, लेकिन UAE की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

        नेतन्याहू के भाषण के दौरान लगभग सभी इस्लामिक देशों के प्रतिनिधि हॉल छोड़कर चले गए, लेकिन UAE की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

        गाजा- इजराइली सेना के हमले का बचाव

        नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले का जिक्र करते हुए इजराइल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजराइलियों को मारा, वह बेहद भयावह था। ऐसी भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

        नेतन्याहू ने आगे कहा,

        दुश्मनों को लगा था कि इजराइल टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम उठे और शेरों की तरह लड़े।

        इजराइली PM ने गाजा में इजराइल पर नरसंहार करने के आरोप को खारिज किया। उन्होंने इसे 21वीं सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया।

        नेतन्याहू ने कहा, “इजराइल ने नरसंहार नहीं किया। इजराइल ने नरसंहार को रोका। अगर हमास के समर्थकों को मौका मिलता तो वे हर यहूदी को मार देते।”

        नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए।

        नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए।

        लेबनान- हिजबुल्लाह को पेजर अटैक की याद दिलाई

        नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ की गई उस कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें संगठन के सदस्यों के पास मौजूद पेजर में धमाके हुए थे।

        नेतन्याहू ने भाषण के दौरान पेजर डिवाइस दिखाया।

        नेतन्याहू ने भाषण के दौरान पेजर डिवाइस दिखाया।

        उन्होंने कहा,

        क्या आपको पेजर याद हैं? हिजबुल्लाह को तो जरूर याद होंगे।

        17 सितंबर 2024 को लेबनान और सीरिया में हजारों पेजर एक साथ फटे थे, जिससे 3,000 से अधिक लोग घायल हुए और कई लोगों की मौत हो गई थी।

        लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के पास रखे पेजर्स में ब्लास्ट हो गए थे।

        लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के पास रखे पेजर्स में ब्लास्ट हो गए थे।

        ईरान- डेलीगेशन को स्टारलिंक गिफ्ट करने बात कही

        नेतन्याहू ने ईरान की मिसाइलों के खतरे का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र में मौजूद लोगों से सवाल किया कि अगर एक टन की ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल इस इमारत पर गिर जाए तो क्या होगा। इससे पूरा इलाका तबाह हो सकता है।

        उन्होंने ईरान के नेताओं को ‘तेहरान का तानाशाह’ बताया और कहा कि वे अपने ही लोगों से डरते हैं। उन्होंने इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का एक डिवाइस दिखाया और कहा कि इससे ईरान के लोग खुलकर अपनी बात कह सकते हैं।

        नेतन्याहू ने आगे कहा कि वे यह डिवाइस ईरानी डेलीगेशन के लिए छोड़कर जाएंगे। अगर वे अपनी सरकार के खिलाफ हो जाएं या उसका साथ छोड़ दें, तो स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट चला सकेंगे और सोशल मीडिया पर अपनी बात दुनिया को बता सकेंगे।

        नेतन्याहू ने भाषण के दौरान स्टारलिंक कंपनी का डिवाइस दिखाया। यह सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देता है।

        नेतन्याहू ने भाषण के दौरान स्टारलिंक कंपनी का डिवाइस दिखाया। यह सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देता है।

        नेतन्याहू के हॉल से जाने के बाद जब ईरानी अधिकारी वहां पहुंचे, तो एक इजराइली अधिकारी उनके पास गया। उसने ईरानी अधिकारियों से स्टारलिंक डिवाइस लेने की अपील की और कहा कि यह उनके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

        नेतन्याहू के हॉल से जाने के बाद जब ईरानी अधिकारी वहां पहुंचे, तो एक इजराइली अधिकारी उनके पास गया। उसने ईरानी अधिकारियों से स्टारलिंक डिवाइस लेने की अपील की और कहा कि यह उनके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

        ममदानी- न्यूयॉर्क के मेयर को हमास समर्थक कहा

        इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधा। नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी यहूदी आबादी वाले इस शहर में यहूदी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते।

        उन्होंने ममदानी को हमास का समर्थक बताया। उन्होंने ममदानी की पत्नी की भी आलोचना की और कहा कि वे सोशल मीडिया पर इजराइल विरोधी पोस्ट को पसंद करती हैं।

        उन्होंने कहा,

        वह दौर खत्म हो गया जब यहूदी बिना किसी बचाव के पीड़ित बनकर मारे जाते थे। आज हमारे पास एक देश है। आज हमारे पास एक सेना है।

        UN में भाषण देते हुए नेतन्याहू। मंच पर रखे उनके नोट्स में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का नाम लिखा था।

        UN में भाषण देते हुए नेतन्याहू। मंच पर रखे उनके नोट्स में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का नाम लिखा था।

        ट्रम्प- इजराइल की सभ्यता बचाने में मदद की

        नेतन्याहू ने ट्रम्प की तारीफ की और इजराइल का साथ देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने सभ्यता को बचाने के लिए काम किया।

        नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका की मदद से हुए समझौते के बाद गाजा में बचे बंधकों को वापस लाया गया।

        नेतन्याहू ने अपना भाषण ‘हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है’ कहते हुए खत्म किया। इस पर गैलरी में करीब 30 सेकेंड तक तालियां बजती रहीं।

        ईरान की सीट पर सुलेमानी की तस्वीर

        इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान ईरान का प्रतिनिधिमंडल मौजूद नहीं था। हालांकि, ईरान की सीट पर ईरान की कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर रखी थी।

        नेतन्याहू के भाषण के दौरान यह तस्वीर ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मेज के सामने साफ नजर आ रही थी, जहां आमतौर पर ईरानी राजनयिक बैठते हैं।

        ईरान की ओर से रखी गई सीट पर कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर रखी गई।

        ईरान की ओर से रखी गई सीट पर कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर रखी गई।

        3 जनवरी 2020 को बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी मारे गए थे। यह हमला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर किया गया था।

        कासिम सुलेमानी ईरान के सबसे ताकतवर सैन्य कमांडरों में से एक थे। उन्हें तब खामेनेई के बाद ईरान का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था।

        न्यूयॉर्क में नेतन्याहू के भाषण के विरोध में प्रदर्शन

        सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने UN में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के विरोध में ‘जायनिज्म खत्म होगा’ के नारे लगाए।

        प्रदर्शनकारियों के पास नेतन्याहू का एक बड़ा कार्डबोर्ड कटआउट था। इसमें उन्हें लाल रंग से ढका दिखाया गया था और उनके हाथों से खून टपकता दिखाया गया था।

        कुछ लोगों के हाथों में ‘जायनिज्म आतंकवाद है’ लिखे पोस्टर भी थे।

        संयुक्त राष्ट्र के पास इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सड़क रोकने पर पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

        प्रदर्शनकारियों ने फर्स्ट एवेन्यू पर सड़क रोक दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाकर पुलिस बस तक पहुंचाया।



                Hot this week

                रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल निरंतर चालू

                समय-समय पर पोर्टल में सुधार कार्य होने के कारण...

                Related Articles

                Popular Categories