Sunday, February 8, 2026

            न्यूयॉर्क: पाक प्रधानमंत्री ने UN में कहा- भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई, 7 फाइटर जेट गिराने का दावा किया, शरीफ बोले – कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए खतरा

            न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को UN में भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के 7 विमान गिराए थे।

            शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। भारत का कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है।

            शरीफ ने कहा कि वे पिछले साल ही UN के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ।

            शरीफ बोले- भारत ने एकतरफा सिंधु जल संधि रोकी

            पीएम शहबाज ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा तौर पर रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह न सिर्फ संधि का उल्लंघन है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है।

            उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह अपने 24 करोड़ लोगों के पानी के अधिकार की रक्षा करेगा और सिंधु जल संधि के किसी भी उल्लंघन को युद्ध की तरह ही मानेगा।

            शहबाज ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि वे कश्मीरियों के साथ खड़े हैं। उन्हें यकीन है कि एक दिन कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के कानून के तहत एक निष्पक्ष जनमत संग्रह होगा और कश्मीरियों को खुद फैसले लेने का अधिकार मिलेगा।

            ट्रम्प को दखल देने के लिए शुक्रिया कहा

            शाहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान मजबूत पोजिशन में होते हुए भी सीजफायर का समर्थन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर उनका दखल नहीं होता तो पूरे इलाके में बड़ी जंग हो सकती थी।

            शहबाज ने कहा कि ट्रम्प की शांति की कोशिशों को देखकर ही पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। ट्रम्प की वजह से दक्षिण एशिया में एक विनाशकारी जंग टल गई।

            शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान विवादित मुद्दों को लेकर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया को उकसाने वाले नेताओं की नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने वाले नेताओं की जरूरत है।

            UN में भाषण से पहले एक भारतीय पत्रकार ने शरीफ से सीमा पार आतंकवाद पर सवाल किया। इस पर शरीफ ने कहा कि हम सीमा पार आतंकवाद को हरा रहे हैं।

            देर रात ट्रम्प से मिले शहबाज शरीफ

            शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने गुरुवार देर रात ट्रम्प से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटा 20 मिनट तक बैठक चली। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई। इस मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया।

            व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रम्प और शरीफ-मुनीर की बातचीत को लेकर कोई तस्वीर या वीडियो अब तक जारी नहीं की गई है। अमूमन अमेरिकी राष्ट्रपति जब किसी विदेशी नेता से मिलते हैं, तो व्हाइट हाउस आधिकारिक तस्वीरें जारी करता है।

            शरीफ और ट्रम्प के मुलाकात की यह तस्वीर पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी की गई। इसमें पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी मौजूद हैं।

            शरीफ और ट्रम्प के मुलाकात की यह तस्वीर पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी की गई। इसमें पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी मौजूद हैं।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories