ओडिशा: कटक का माइनिंग अफसर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से 4.27 करोड़ नकद मिले, नोट गिनने की मशीनें लानी पड़ीं

        कटक: ओडिशा विजिलेंस ने बुधवार को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए।

        मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि वह कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा था।

        यह ट्रैप ऑपरेशन ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद किया था।

        अलमारियों में नोटों के ढेर मिले

        गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीमों ने मोहंती और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापे मारे। विभाग ने मठासाही में मोहंती के पैतृक घर और भुवनेश्वर के पाटिया इलाके वाले फ्लैट पर छापा मारा।

        भुवनेश्वर वाले फ्लैट से सूटकेस, ट्रॉली बैग और अलमारियों में नोटों के ढेर मिले। इसके अलावा, उसके ऑफिस से ₹1.20 लाख नकद भी बरामद हुए। नोटों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीनें लाई गईं।

        ट्रॉली बैग और अलमारियों से मिले नोटों के ढेर।

        ट्रॉली बैग और अलमारियों से मिले नोटों के ढेर।

        सोना, मकान और प्लॉट भी मिले

        विजिलेंस के भुवनेश्वर डिवीजन के एसपी सरोज कुमार समल ने बताया कि अब तक ₹4.27 करोड़ की गिनती हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि मोहंती के पास भुवनेश्वर में दो मंजिला मकान है।

        इसके अलावा अफसर के नाम करीब 130 ग्राम सोना और 2400 वर्गफीट का प्लॉट है, जिस पर दो मंजिला बिल्डिंग बन रही है। मोहंती के नाम 10 बैंक खाते और लॉकर भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

        विजिलेंस के इतिहास का सबसे ज्यादा कैश जब्त

        विजिलेंस अधिकारियों ने इसे ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की सबसे बड़ी नगद बरामदगी बताया है।

        इससे पहले विजिलेंस की सबसे बड़ी नगद जब्ती ₹3.4 करोड़ थी, जो 7 अप्रैल 2022 को गंजाम जिले में लघु सिंचाई विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के घर से मिली थी।

        2009 में भी दर्ज हो चुका है केस

        एसपी समल ने बताया कि मोहंती के खिलाफ 2009 में भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की सुनवाई मयूरभंज जिला कोर्ट में अभी चल रही है।

        ₹8 हजार की नौकरी से की थी शुरुआत

        अधिकारियों ने बताया कि मोहंती ने 2004 में ₹8 हजार वेतन पर जूनियर माइनिंग ऑफिसर के तौर पर सरकारी सेवा शुरू की थी। वे बोलांगीर, बारीपदा और बरहामपुर में काम कर चुके हैं और फिलहाल कटक में तैनात थे।

        कांग्रेस का BJP पर हमला

        इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी राज्य में चल रहे “डबल इंजन सरकार” के दौरान पनप रहे बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करती है।



                Hot this week

                विशेष लेख : “सेवा_संकल्प_अभियान” : डिजिटल तकनीक से बदली छत्तीसगढ़ के भू-स्वामियों की दुनिया

                सुशासन और पारदर्शिता की नई मिसालरायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा,...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए बिहान दीदियों ने जगाई जन-अलख

                घर-घर पहुंचीं महिलाएं, मिट्टी के दीये जुटाकर जनभागीदारी का...

                रायपुर : विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़

                500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं...

                Related Articles

                Popular Categories