मुख्यमंत्री से स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

              मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि राज्य में मुर्गी पालन एक उभरता हुआ व्यवसाय है। यहां लगभग 3 करोड़ व्यवसायिक मुर्गे-मुर्गियों का पालन किया जाता है। इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 लाख लोग तथा अप्रत्यक्ष रूप से 14 लाख लोग जुड़े हुए हैं। हमारे राज्य का कृषि उत्पादन किसान भी मुर्गी पालन से जुड़े होते हैं, जो अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर सर्वश्री अचिन बैनर्जी, सूर्यकांत सुर, गोविन्द चंद्राकर, एस.एस. ब्राम्हणकर, नंद कुमार वर्मा, हरदीप सिंह तथा मेहुल पटेल आदि उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                              छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन हेतु वित्तीय एवं बीमा संस्थाओं से चर्चा

                              राज्यसभा सांसद सुश्री  डोला सेन की  अध्यक्षता में निर्यातकों...

                              रायपुर : आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा निलंबित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने...

                              रायपुर : 9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

                              रायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories