पाकिस्तान: ईद की नमाज के बाद लश्कर कमांडर की हत्या, पहले चाकू से हमला, फिर गोली मारी, परिवार पर ही आरोप

              इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर की हत्या कर दी गई। उसका नाम बिलाल आरिफ सराफी बताया जा रहा है।

              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार को ईद की नमाज के बाद हुई। बिलाल पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

              यह वारदात मुरिदके इलाके में हुई, जो लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा सेंटर माना जाता है। शक जातया जा रहा है कि इस हत्या में उसके अपने परिवार के लोग शामिल थे।

              अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक झगड़े की बात कही जा रही है।

              घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बिलाल जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि, इन वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।

              रिपोर्ट्स के अनुसार, बिलाल का काम संगठन के लिए नए लोगों को जोड़ना था। वह युवाओं को अपने साथ जोड़ता था और उन्हें संगठन की सोच के मुताबिक तैयार करता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू

                              अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का विमानतल पर रंगारंग स्वागतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories