पाकिस्तान: PM शहबाज शरीफ ने संसद में कहा- भारत ने कायराना हमला किया, दावा- जवाबी कार्रवाई में भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए, इनमें 3 राफेल

            इस्लामाबाद: भारत की तरफ से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को पाकिस्तान ने युद्ध के लिए उकसावे की कार्रवाई (एक्ट ऑफ वॉर) कहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह भारत से इसका बदला लेगा। जगह और समय चुनकर हमला करेंगे।

            प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारत ने कायराना हमला किया। उन्होंने फिर यह दावा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है।

            उन्होंने कहा कि इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इनमें 3 राफेल हैं। इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान दुश्मन के विमानों को समंदर में गिराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

            उन्होंने कहा कि भारत के एक्शन में पाकिस्तान को फतह हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तीनों सेनाएं कई दिनों से तैयारी में लगी थीं, जिसकी वजह से वो भारत के विमानों को गिरा सकीं।

            तस्वीर पाकिस्तान के पंजाब में स्थित तैयब मस्जिद की है। एयर स्ट्राइक में इसे भी नुकसान पहुंचा।

            तस्वीर पाकिस्तान के पंजाब में स्थित तैयब मस्जिद की है। एयर स्ट्राइक में इसे भी नुकसान पहुंचा।

            शहबाज बोले- भारत ने युद्ध के लिए उकसाया

            इससे पहले शहबाज शरीफ नेशलन सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में भारत के हमले को पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया गया। बैठक में सेना प्रमुखों, आईएसआई चीफ और कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। शहबाज बोले कि इस कार्रवाई से भारत ने हमें युद्ध के लिए उकसाया है।

            पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक नेशलन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग खत्म होने पर पाक पीएम के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि हमारे पास अपने चुने हुए समय, स्थान और तरीके से जवाब देने का अधिकार है।

            शहबाज ने ये भी कहा कि हमने भारत के राफेल विमानों की कम्युनिकेशन लॉक कर दी और वो वापस चले गए। भारत के 80 जहाजों ने पाकिस्तान के 6 शहरों पर हमला किया। इनमें POK के 2 इलाके भी थे। पाकिस्तान के जहाजों ने भारत के 5 जहाजों को मार गिराया, जिनमें 3 राफेल हैं। वो श्रीनगर और बठिंडा में जाकर गिरे।

            NSC ने भारत पर जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। NSC ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने की पूरी जिम्मेदारी भारत पर ही है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों का नुकसान और अखंडता का उल्लंघन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

            ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए

            इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

            भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

            पाकिस्तान की फायरिंग में पुंछ में मारे गए 10 नागरिक

            एयर स्ट्राइक के बाद LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने लगातार फायरिंग की। फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में 10 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          रायपुर : ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

                          ’मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories