पुण्य तिथि पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में पंडित नेहरू को किया गया याद….

          रायपुर: रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने महाविद्यालय भवन के प्रवेश द्वार के पास स्थापित पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। 60 वर्ष पहले 9 सितम्बर 1963 को स्थापित छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण पंडित नेहरू की पुण्य स्मृति में किया गया है।

          चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, प्राध्यापकगण डॉ. अरविन्द नेरल, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. निर्मल वर्मा, डॉ. निधि पांडे, डॉ. पी.के. खोडियार, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. उषा जोशी, डॉ. चन्द्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. दिवाकर धुरंधर और डॉ. पीयूष भार्गव सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।



                    Hot this week

                    रायपुर : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

                    गंगरेल बांध के खुले 3 गेट, महानदी तटीय गांवों...

                    रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

                    प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देशरायपुर...

                    रायपुर : मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

                    डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून...

                    Related Articles

                    Popular Categories