मुर्गे से भरी पिकअप वैन पलटी… कुछ ही घंटों में लोगों ने लूट लिया 12 क्विंटल चिकन, स्कॉर्पियो की टक्कर से हादसा

        बिहार: बांका में सोमवार को मुर्गे से भरी एक पिकअप वैन पलट गई, जिसके बाद लोगों में मुर्गा लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ में जितने मुर्गे आए, लेकर भागते नजर आए। इस दौरान अफरा-तफरी मचा रहा। घटना रजौन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। तब तक करीब 12 क्विंटल मुर्गें की लोगों ने लूट कर ली। जबकि कुछ मुर्गाें की वाहन के अंदर ही दबकर मौत हो गई। वैन में 24 क्विंटल चिकन लोड था।

        ड्राइवर भागलपुर की ओर से पिकअप वाहन पर मुर्गा लोड कर सदर बाजार स्थित फार्म हाउस जा रहा था। इसी क्रम में पुनसिया की ओर से एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी क्रम में रजौन थाना क्षेत्र तेरह माइल चौक के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मुर्गा लोडेड पिकअप वाहन वहीं पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि स्कॉर्पियो के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए।

        इधर, मुर्गा लोडेड पिकअप वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मुर्गे से भरे वाहन पलट जाने की ख़बर मिली, सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोग अपने दोनों हाथों में मुर्गा लेकर भागते दिखे। इस तरह 1 घंटे में आसपास गांव के लोगों ने करीब एक हजार मुर्गों पर हाथ साफ कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मुर्गा लदे वाहन एवं स्कॉर्पियो दोनों को जब्त कर थाना लाया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : घर-आंगन से अमृत सरोवर तक जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीप’

                प्रधानमंत्री आवास के आंगन में हितग्राहियों ने जलाया खुशियों...

                ​रायपुर : आयुष्मान योजना से मिली नई जिंदगी

                सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नारायणपुर के...

                रायपुर : विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से दिया ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश

                विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजनस्वच्छता...

                Related Articles

                Popular Categories