Wednesday, February 25, 2026

              पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज…

              रायपुर: हाईकोर्ट बिलासपुर ने रायपुर स्थित अनुपम गार्डन, राजकुमार कॉलेज के पास स्थित यूथ हब, ग्रीन कोरीडोर एवं वेंडिंग जोन पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने दायर की थी।   गौरतलब है कि श्री मूणत ने याचिका में यह तर्क दिया था कि उक्त यूथ हब, ग्रीन कॉरीडोर डेव्हलपमेंट प्लान, 2011 ( रिवाईज्ड प्लान, 2021) के विरूद्ध है। हाईकोर्ट ने इस तथ्य का संज्ञान लेते हुए कि यूथ हब, ग्रीन कॉरीडोर का कार्य मई 2023 में पूर्ण हो चुका है, के आधार पर जनहित याचिका को खारिज कर दिया। रायपुर स्मार्ट सिटी एवं छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इस मामले की पैरवी महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द वर्मा एवं अधिवक्ता श्री अनिमेश तिवारी द्वारा पैरवी की गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : अकालू की जिंदगी आई बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य...

                              रायपुर : राज्यपाल डेका से कुलपतियों ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              Related Articles

                              Popular Categories