Saturday, February 14, 2026

              485 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प कल… 8वीं से लेकर ITI किए बेरोजगारों के लिए अच्छी नौकरी पाने का मौका

              जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग

              दुर्ग: छत्तीसगढ़ में 8वीं कक्षा से लेकर ITI किए हुए बेरोजगारों को अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग ऐसे बेरोजगारों के लिए 28 अप्रैल को एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रहा है। यहां अलग-अलग कंपनियां 485 पदों पर नौकरी के लिए बेरोजगारों का चयन करेंगी।

              जानकारी के मुताबिक इस प्लेसमेंट कैम्प में एयरटेल पेमेंट बैंक नव भारत उद्योग भवन इंफ्रंट ऑफ लोड आरटीओ रेड नं 1 तेलीबांधा रायपुर रूरल बैंक मित्र के 10 पदों पर भर्ती करेगी। इसी तरह सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस इंडिया प्रा. लिमि. पदमनाभ चेंबर डोर नं 38/26 92 दूसरा फ्लोर कोचीन के द्वारा यूटीलिटी हैंड लोडर के लिए 175 पद, ड्राईवर, ऑपरेटर, हैवी व्हीकल और आईटीआई/ बीएमइ एजेंट के लिए 30 पदों पर भर्ती करेगी।

              इच्छुक अभ्यर्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे कैंप
              जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक ने बताया कि जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर नौकरी पाने के लिए इच्छुक है वो अपने समस्त दस्तावेज के साथ कैंप में पंजीयन कराने के लिए सुबह 10.30 बजे पहुंच जाए। पंजीयन के लिए आवेदक को समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपने साथ ले जाना होगा।

              अधिक जानकारी के लिए साइट पर करें संपर्क
              यदि अभ्यर्थी को पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी चाहनी हो तो वो प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। या फिर विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस की वेबसाइट HYPERLINK “https://www.ncs.gov.in/” HYPERLINK “HYPERLINK “https://www.ncs.gov.in/”www.ncs.gov.in”www.ncs.gov.in और सोशल मीडिया Facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

              किस पद के लिए कितनी योग्यता और वेतनमान

              पद, योग्यता, वेतनमान और कार्य स्थल की जानकारी

              पद, योग्यता, वेतनमान और कार्य स्थल की जानकारी

              किस पद के लिए कितनी योग्यता और वेतनमान

              पद, योग्यता, वेतनमान और कार्य स्थल की जानकारी

              पद, योग्यता, वेतनमान और कार्य स्थल की जानकारी


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories