वर्ल्ड टेबल टेनिस डे समारोह में सम्मानित हुए खिलाड़ी…

              रायपुर: राजधानी स्थित सप्रे शाला के टेबल टेनिस हॉल में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ और राजधानी टेबल टेनिस संघ ने केक काटकर वर्ल्ड टेबल टेनिस डे (23 अप्रैल) समारोह मनाया। इस अवसर पर टेबल टेनिस के वरिष्ठ खिलाड़ियों का उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला और विशेष अतिथि के रूप में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सह सचिव श्री सौरभ शुक्ला मौजूद रहे। शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी ने की। वर्ल्ड टेबल टेनिस डे समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ियों श्री भरत पारेख, श्री दीपक परमार, श्री सुरेश शादीजा, श्री जे.एम. राठौड़, श्री प्रनया नन्द मजूमदार और श्री विनय केजरीवाल को सम्मान पत्र के साथ श्रीफल शाल देकर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

              इस अवसर पर मंच पर सचिव श्री प्रदीप जोशी एवं श्री विनय बैसवाड़े, श्री राजेश लुनिया, श्री गिरिराज बागड़ी, श्री अरविंद कुमार शर्मा, सुश्री वृंदा तांबे, सुश्री गीता पंडित, श्री अरुण बावरिया, श्री पंकज शुक्ला, श्री शिशिर गुप्ता, श्री एस. व्ही. पेंढारकर, सुश्री ईरा पंत, श्री एम.आर. निरापुरे, श्री प्रदीप दासगुप्ता, श्री प्रवीण निरापुरे, संघ के पदाधिकारीगण, खिलाडीगण एवं पालकगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories