लेवल अप एमएमए अकादमी कोरबा के खिलाड़ियों का जू-जित्सु राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन

              • 18 में से 17 खिलाड़ियों ने जीते पदक

              राजनांदगांव (BCC NEWS 24): अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव में आयोजित जू-जित्सु सब जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2025 में कोरबा के लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 34 पदक अपने नाम किए। टीम के 18 में से 17 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुई, जो खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भारत शासन एवं एशियन गेम्स में सम्मिलित खेल है।

              इवेंट – नेवाज़ा

              स्वर्ण पदक विजेता:-

              रुद्र शर्मा, अद्वितीय यादव, मिया, अगस्त्य शर्मा, आराध्या सोनी, वीरभद्र प्रकाश पैकरा, वी. संभवि, दीपेन्द्र चन्द्रा, अवनी शर्मा, प्रणव निर्मलकर

              रजत पदक विजेता:-

              हृदया मंडल, विधि विजयवर्गीय, जस्मीत कौर, अर्नव साहू

              कांस्य पदक विजेता:-

              मेधा सोनी, युवराज गोगोई

              इवेंट – फाइटिंग गेम

              स्वर्ण पदक विजेता:-

              अद्वितीय यादव, वी. संभवि, जस्मीत कौर, आराध्या सोनी, अगस्त्य शर्मा, प्रणव निर्मलकर, अर्नव यादव, दीपेन्द्र चन्द्रा, युवराज गोगोई, अवनी शर्मा

              रजत पदक विजेता:-

              रुद्र शर्मा, आर्या सेठी, मिया, हृदया मंडल, विधि विजयवर्गीय, वीरभद्र प्रकाश पैकरा

              कांस्य पदक विजेता:-

              मेधा सोनी

              कोरबा की टीम को जिला जू-जित्सु संघ कोरबा के अध्यक्ष एवं हेड कोच एनआईएस प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में तथा कोच एवं टीम मैनेजर स्नेहा बंजारे की देखरेख में खिलाड़ियों ने मैच खेला और शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ीयो के कोरबा लौटने पर रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला जू-जित्सु संघ के पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं खिलाड़ियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे और सभी ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं।

              जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ कोरबा के प्रभारी अविनाश बंजारे ने बताया कि सभी खिलाड़ी अनुशासन और निष्ठा के साथ लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जू-जित्सु खेल एशियन गेम्स (नगोया, जापान 2026) में सम्मिलित है और यह खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है लेवल अप एमएमए अकादमी, कोरबा (सिटी सेंटर मॉल, निहारिका एवं बालको सतनाम भवन) अपने विज़न “एशियन गेम्स के लिए तैयार छत्तीसगढ़” के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्रदान कर रही है।

              कोरबा के जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ाधिकारी के. आर. टंडन, जिला ओलिमिप्क संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला जू-जित्सु संघ के पदाधिकारी देवाशीष कश्यप, रानी मरकाम, ईशा सोनवानी, आयुष निराला, अजीत शर्मा, रिया श्रीवास एवं किरण निराला सहित सभी खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां : छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

                              कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर...

                              रायपुर : बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम

                              देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन...

                              Related Articles

                              Popular Categories